आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा लॉन्ग टर्म ट्रेंड के फॉलोवर्स के लिए बेहतरीन बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी ने अगस्त में 23,900 से 25,300 तक की तेजी दिखाई। निफ्टी ने पूरी तेजी का करीब 35% रीट्रेसमेंट दिखाया। निफ्टी ने 24,800-24,850 पर एंट्री का मौका दिया। 24,750 के स्टॉपलॉस के साथ सितंबर में फिर नए शिखर के लिए बने रहें। अगर 24,750 टूटा तो लॉन्ग पोजिशन के से निकल जाएं। कल की सबसे खास बात बैंक निफ्टी की चाल रही। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी ने एक बार फिर 100 DEMA का बचाया और वहीं से तेज उछाल दिखाई। बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों 20 DEMA पर बंद हुए। आज का दिन बेहद अहम, अगर दिन के शिखर पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव है। पहले घंटे में कल मार्केट ब्रेथ बेहद खराब थी, लेकिन बाद में रिकवरी हुई। कल IT सेक्टर निफ्टी के लिए परेशानी बना, दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।
