बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Persistent Systems के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5911 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Persistent Systems के शेयर में 5800/5700 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 6000 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement
Krishna Medical पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 588 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में बढ़त देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट की बात करें तो टीवीएस मोटर, बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, जुबिलेंट फूड और एक्सिस बैंक के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, चोला इनवेस्ट, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, एमएंडएम फाइनेंशियल और यूनियन बैंक में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ सन फार्मा, गुजरात गैस, पीबी फिनटेक, अरबिंदो फार्मा और सिंजीन के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं पेट्रोनेट एलएनजी, सीडीएसएल, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, बीएसई और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का सस्ता ऑप्शनः Balkrinshna Industries

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि Balkrinshna Industries के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2800 के स्ट्राइक वाली कॉल 71 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 110/125 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 44 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Persistent Systems Future


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Persistent Systems के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5800/5700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 6000 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5911 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

फाइनेंस और सीमेंट सेक्टर के दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Gujarat Gas

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Gujarat Gas पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 469 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 485 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 450 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Krishna Medical

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Krishna Medical के स्टॉक में 588 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।