बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Trent के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5422 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Trent के शेयर में 5600 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5400 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 12, 2025 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
Alembic Pharma पर SMIFS के शरद अवस्थी ने 876 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज हिंदुस्तान कॉपर, एस्कॉर्ट्क कुबोटा, आयनॉक्स विंड, नालको और परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एचएफसीएल, ओरैकल फाइनेंशियल, बिड़लासॉफ्ट, एसजेवीएन और सेल में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि सन फार्मा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सोलर इंडस्ट्रीज, डिवीज लैब और यूपीएल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि इंडसइंड बैंक, ग्लेमार्क फार्मा, एलएंडटी फाइनेंस,अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बिड़लासॉफ्ट, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और एलेंबिक फार्मा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः BirlaSoft

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि BirlaSoft के स्टॉक में मई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 420 के स्ट्राइक वाली कॉल 17 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 30 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Trent Future


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Trent के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5400 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5422 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

जोरदार तेजी के बीच Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, HCL Tech का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

Trader & Market Expert के अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः HDFC Bank

Trader & Market Expert के अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में HDFC Bank पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1956 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1925 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2000 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Alembic Pharma

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Alembic Pharma के स्टॉक में 876 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1200 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।