Get App

बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Trent के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5422 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Trent के शेयर में 5600 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5400 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 12, 2025 पर 3:52 PM
बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
Alembic Pharma पर SMIFS के शरद अवस्थी ने 876 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज हिंदुस्तान कॉपर, एस्कॉर्ट्क कुबोटा, आयनॉक्स विंड, नालको और परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एचएफसीएल, ओरैकल फाइनेंशियल, बिड़लासॉफ्ट, एसजेवीएन और सेल में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि सन फार्मा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सोलर इंडस्ट्रीज, डिवीज लैब और यूपीएल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि इंडसइंड बैंक, ग्लेमार्क फार्मा, एलएंडटी फाइनेंस,अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बिड़लासॉफ्ट, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और एलेंबिक फार्मा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः BirlaSoft

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि BirlaSoft के स्टॉक में मई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 420 के स्ट्राइक वाली कॉल 17 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 30 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Trent Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Trent के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5400 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5422 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें