बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Titan के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3232 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Titan के शेयर में 3300 से 3340 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 3185 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GHCL पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 615 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन को बाजार में वोलैटिलिटी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो मणप्पुरम फाइनेंस, सीजी पावर, अशोक लीलैंड, एस्ट्रल और कॉनकोर के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कल्याण ज्वेलर्स, अरबिंदो फार्मा, अदाणी एंटरप्राइजेज, महानगर गैस और एबी फैशंस एंड रिटेल में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ पीबी फिनटेक, एमएंडएम, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, वरुण बेवरेजेज, सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं एलएंडटी टेक सर्विसेस, युनाइटेड ब्रुअरीज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, पीवीआर और दीपक नाइट्राइट के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने चंबल फर्टिलाइजर्स, टाइटन, इंडस टावर्स और जीएचसीएल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Chambal Fertilizer

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Chambal Fertilizer के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 540 के स्ट्राइक वाली कॉल 12.25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 18/22 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Titan Future


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Titan के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3300 से 3340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3185 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3232 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Technical View: निफ्टी में 23,000 के नीचे दिख सकता है कंसोलिडेशन, जानें 18 फरवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Indus Towers

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Indus Towers पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 337 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 325 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 365 से 370 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः GHCL

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Park Hotels के स्टॉक में 615 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 850 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।