Get App

बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Titan के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3232 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Titan के शेयर में 3300 से 3340 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 3185 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 7:27 PM
बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
GHCL पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 615 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन को बाजार में वोलैटिलिटी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो मणप्पुरम फाइनेंस, सीजी पावर, अशोक लीलैंड, एस्ट्रल और कॉनकोर के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कल्याण ज्वेलर्स, अरबिंदो फार्मा, अदाणी एंटरप्राइजेज, महानगर गैस और एबी फैशंस एंड रिटेल में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ पीबी फिनटेक, एमएंडएम, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, वरुण बेवरेजेज, सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं एलएंडटी टेक सर्विसेस, युनाइटेड ब्रुअरीज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, पीवीआर और दीपक नाइट्राइट के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने चंबल फर्टिलाइजर्स, टाइटन, इंडस टावर्स और जीएचसीएल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Chambal Fertilizer

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Chambal Fertilizer के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 540 के स्ट्राइक वाली कॉल 12.25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 18/22 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Titan Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Titan के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3300 से 3340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3185 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3232 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें