बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Samvardhana Motherson के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 161 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Samvardhana Motherson के शेयर में 165 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 159 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
NTPC Green Energy पर Chola Securities के धर्मेश कांत ने 112 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आईआईएफएल फाइनेंस, हिंद जिंक, महानगर गैस, आईईएक्स और लॉरस लैब्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बंधन बैंक, एमसीएक्स, आरबीएल बैंक, इरेडा और जिंदल स्टेनलेस में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि ब्लू स्टार, कॉनकोर, केयन्स टेक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कल्याण ज्वेलर्स, एपीएल अपोलो ट्यू्ब्स, डालमिया भारत, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और इटरनल में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने मैक्स फाइनेंशियल, संवर्धन मदरसन, लॉरस लैब्स और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Max Financial

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Max Financial के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल 32 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 38/40/50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 21 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Samvardhana Motherson Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Samvardhana Motherson के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 165 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 159 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 161 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक फाइनेंस स्टॉक और इस फार्मा शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Axis Securities के राजेश पालवीय का चार्ट का चमत्कार शेयरः Laurus Labs

Axis Securities के राजेश पालवीय ने चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Nestle India पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 666 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 658 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 690/700 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः NTPC Green Energy

Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज NTPC Green Energy के स्टॉक में 112 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 145 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।