कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आईआईएफएल फाइनेंस, हिंद जिंक, महानगर गैस, आईईएक्स और लॉरस लैब्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बंधन बैंक, एमसीएक्स, आरबीएल बैंक, इरेडा और जिंदल स्टेनलेस में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि ब्लू स्टार, कॉनकोर, केयन्स टेक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कल्याण ज्वेलर्स, एपीएल अपोलो ट्यू्ब्स, डालमिया भारत, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और इटरनल में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने मैक्स फाइनेंशियल, संवर्धन मदरसन, लॉरस लैब्स और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
