हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 17250 और बैंक निफ्टी 39000 के आसपास एक छोटे दायरे में दिख रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारी एक्सपर्ट प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत हैं। शिल्पा ने आज निफ्टी, बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने दमदार कॉल्स और एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
NIFTY में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300, 17400 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17200, 17100 और 17000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39000, 39100 और 39500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39000, 38800 और 38500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत की निफ्टी पर राय
प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज 17200 के स्तर पर ओवाई राइटिंग बहुत स्ट्रॉन्ग है। वहीं 17000 के स्तर पर भी आक्रामक राइटिंग नजर आ रही है। हमारा मानना है कि 17200 का लेवल बहुत ही क्रुशियल है। अगर निफ्टी इसके नीचे गिरता है तो फिर ये 17000 तक फिसल सकता है। यहां तक कि 16750 के स्तर तक भी लुढ़क सकता है।
वहीं बैंक निफ्टी में 38500 का स्तर होल्ड करना बहुत अहम है। हमें उम्मीद है कि बैंक निफ्टी आज इस लेवल को होल्ड करेगा। अगर ऐसा हुआ तो इंडेक्स अगले सत्र में फिर से 39000 की ओर चढ़ सकते हैं। अगर बैंक निफ्टी 38000 के नीचे गिरता है तो ये 37700 तक गिर सकता है। इसके नीचे गिरने पर ये 37300 तक भी लुढ़क सकता है।
शिल्पा राउत के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस से सुझाये हुए जोरदार मुनाफा देने वाले शेयर
SBI Oct Fut : बेचें- 889 रुपये, लक्ष्य- 875 रुपये, स्टॉपलॉस- 905 रुपये
MCX Oct Fut : खरीदें- 1325 रुपये, लक्ष्य- 1360 से 1385 रुपये, स्टॉपलॉस- 1300 रुपये
शिल्पा राउत का सुझाया सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Bajaj Auto
आज प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने ऑटो सेक्टर से सस्ता ऑप्शन चुना है। उन्होंने कहा कि बजाज ऑटो के शेयर में अक्टूबर सीरीज की 3800 के स्ट्राइक वाली कॉल 36 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 74 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस ऑप्शन कॉल में 15 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )