Indian Hume Pipe के शेयर में 10% का उछाल, महाराष्ट्र में 194 करोड़ रुपये का काम मिलने से झूमा शेयर

Indian Hume Pipe को जल जीवन मिशन परियोजना के तहत Maharashtra Jeevan Pradhikaran Division, Buldhana से 194.03 करोड़ रुपये के काम के लिए स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
Indian Hume Pipe का शेयर आज सुबह 10:21 बजे 17.15 रुपये या 10.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 179.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    महाराष्ट्र में जल जीवन मिशन परियोजना (Jal Jeevan Mission Project) के तहत कंपनी को 194 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आज बाजार में इसके शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी (Indian Hume Pipe Company) के शेयरों में आज यानी कि शुक्रवार 7 अक्टूबर को 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली।

    कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के जलगांव जामोद 150 गांवों क्षेत्रीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना (Regional Rural Water Supply Scheme) के लिए जल जीवन मिशन परियोजना के तहत महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण डिवीजन, बुलढाणा (Maharashtra Jeevan Pradhikaran Division, Buldhana) से 194.03 करोड़ रुपये के काम के लिए स्वीकृति पत्र (LoA) प्राप्त हुआ है।

    Friday's top brokerage calls: एसबीआई कार्ड्स, भारतीय एयरटेल पर और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर बुलिश हैं ब्रोकरेजेज


    इस लेटर में कहा गया है, "परियोजना को 24 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। परियोजना के पूरा होने के बाद 12 महीने तक के लिए कंपनी को ट्रायल रन की सेवा भी देनी होगी।"

    आज सुबह 10:21 बजे बीएसई पर शेयर 17.15 रुपये या 10.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 179.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 185.50 रुपये के इंट्रा डे हाई और 167.60 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ है। यह अपने पांच दिन के औसत 6,382 शेयरों के वाॉल्यूम की तुलना में 46,695 शेयरों के वॉल्यूम के साथ कारोबार कर रहा था। इस लिहाज से इसमें 631.69 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

    कंपनी ने हाई ट्रेलिंग ट्वेल मंथ (trailing twelve months (TTM) ग्रोथ ईपीएस दर्ज की है। हालांकि पिछली दो तिमाहियों से हर तिमाही में फर्म की रेवन्यू में गिरावट दिख रही है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।