बाजार खुलने से पहले दिग्गजों ने इन स्टॉक्स पर खेला दांव, आज दिन भर इनमें रहेगी जोरदार हलचल

DRL पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने बाजार खुलने पहले आज का बिग ट्रेड बताया। उन्होंने कहा कि इस दिग्गज शेयर में 6911 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7050 से 7150 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 6800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 8:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Biocon पर rachanavaidya.in की Arihant Capital Markets की कविता जैन कहा कि इसमें 344 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

कल 19 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02 फीसदी गिरकर 80,424.68 पर और निफ्टी 31.50 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 24,572.70 पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील और एलटीआईमाइंडट्री रहे। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर एमएंडएम, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस रहे। इस बीच आज बाजार खुलने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीएनबीसी-आवाज़ पर कुछ ऐसे स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने की सलाह दी जिसमें आज दिन भर जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।

Arihant Capital Markets की कविता जैन का आज का बिग ट्रेड - Biocon

रचना वैद्य ने बाजार खुलने से पहले आज बायोकॉन के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 344 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 354 से 358 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 340 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।


prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का बिग ट्रेड - Voltas

प्रकाश गाबा ने बाजार खुलने से पहले आज पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी वोल्टाज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 1650 से ज्यादा के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 1607 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 1590 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का बिग ट्रेड - Shriram Finance

राजेश सातपुते ने बाजार खुलने से पहले आज श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3075 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3200 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस पर 3030 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का बिग ट्रेड - Nalco

मानस जायसवाल ने बाजार खुलने से पहले आज मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी नालको पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 179 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 171 के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 167 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का बिग ट्रेड - DRL

आशीष बहेती ने बाजार खुलने से पहले आज फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा इसमें 7050 से 7150 से ज्यादा के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसमें 6911 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इस ट्रेड में 6800 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगायें।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।