बाजार निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन दायरे में कारोबार करता रहा। लेकिन एक्सपायरी के दिन निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। आज सबसे ज्यादा खरीदारी मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में रही। PSU बैंक, मेटल और रियल्टी शेयरों में भी तेजी देखी गई। लेकिन FMCG शेयरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स 52 अंक चढ़कर 67 हजार 519 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33 अंक चढ़कर 20 हजार 103 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन होटल्स, एमसीएक्स और ग्रैविटा के शेयर में दांव लगाने की राय दी।
