भारतीय बाजार आज सपाट कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी इस समय 17 अंक ऊपर 18214 के पास कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक 43400 के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18400 के स्तर पर नजर आ रहे हैं। वहीं निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर दिखाई दे रह हैं। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो NIFTY BANK में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43400, 43500 और 43600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43300, 43200 और 43000 के स्तरों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत जुड़ी। उन्होंने अपने शानदार कॉल्स बताए। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जिसमें कुछ दिनों में बढ़िया कमाई की जा सकती है।
प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के शानदार कॉल्स
Whirlpool Future : खरीदें - 1520 रुपये, स्टॉपलॉस - 1490 रुपये, लक्ष्य - 1580 से 1620 रुपये
REC Future : खरीदें - 122 रुपये, स्टॉपलॉस - 119 रुपये, लक्ष्य - 128 से 134 रुपये
Max Financial Future : खरीदें - 708 रुपये, स्टॉपलॉस - 698 रुपये, लक्ष्य - 725 से 745 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो कराएगा जोरदार कमाईः BEL (बीईएल)
प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन बीईएल के स्टॉक में चुना है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में आगे अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। लिहाजा इस तेजी को ऑप्शन के रूप में भुनाना चाहिए। शिल्पा ने कहा कि इसकी जनवरी के एक्सपायरी वाली कॉल में अच्छी कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 105 के स्ट्राइक वाली कॉल 1.65 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 4 से 5 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। साथ ही उन्होंने 0.8 रुपये पर इस कॉल ऑप्शन में स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )