भारतीय बाजार आज सपाट कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी इस समय 17 अंक ऊपर 18214 के पास कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक 43400 के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18400 के स्तर पर नजर आ रहे हैं। वहीं निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर दिखाई दे रह हैं। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो NIFTY BANK में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43400, 43500 और 43600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43300, 43200 और 43000 के स्तरों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
