BTST/STBT Calls: बाजार आज बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 230 प्वाइंट चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी ने 80 प्वाइंट की बढ़त ली। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 110 प्वाइंट चढ़कर 52,302 पर बंद हुआ। मिडकैप 358 प्वाइंट चढ़कर 56,272 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - BEL
प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 307 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 315 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 305 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए सिंजीन के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 916 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 950 से 955 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 890 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
Trader & Market Expert के अमित सेठ का BTST कॉल - HUL
अमित सेठ ने कहा कि कल कमाई के लिए हिंदुस्तान यूनीलीवर के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 2488 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2450 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Geojit Financial के गौरांग शाह का BTST कॉल - HDFC Bank
गौरांग शाह ने अगले कल के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एचडीएफसी बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1808 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें बने रहने पर इसमें पहले की तरह ही अच्छे रिटर्न और लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)