Get App

28 नवंबर को ये 4 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

BEL पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए BEL के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 315 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 307 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 305 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 7:01 PM
28 नवंबर को ये 4 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Syngene पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 950 से 955 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: बाजार आज बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 230 प्वाइंट चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी ने 80 प्वाइंट की बढ़त ली। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 110 प्वाइंट चढ़कर 52,302 पर बंद हुआ। मिडकैप 358 प्वाइंट चढ़कर 56,272 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - BEL

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 307 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 315 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 305 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का BTST कॉल - Syngene

चंदन तापड़िया ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए सिंजीन के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 916 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 950 से 955 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 890 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें