Get App

Berger Paints share price : मिले-जुले नतीजों के बावजूद इंट्राडे में 2% से ज्यादा भागे बर्जर पेंट्स के शेयर, मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

Berger Paints share price : बर्जर पेंट्स के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए कंपनी के MD & CEO, अभिजीत रॉय ने कहा कि एक वेयरहाउस में आगे लगने का 36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके लिए इंश्योरेंस प्रक्रिया अभी चल रही है। इसी एकमुश्त खर्च का असर मुनाफे पर दिखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 2:35 PM
Berger Paints share price : मिले-जुले नतीजों के बावजूद इंट्राडे में 2% से ज्यादा भागे बर्जर पेंट्स के शेयर, मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान
बर्जर पेंट्स इंडिया बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में शामिल शेयरों में से एक है। आज का इसका दिन का हाई 571.50 रुपए और दिन का लो 556.60 रुपए है

Berger Paints share : पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की आय में करीब 4 फीसदी और EBITDA में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं मुनाफे में 11 फीसदी की गिरावट दिखी है। साथ ही मार्जिन में भी दबाव है। बर्जर पेंट्स के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए कंपनी के MD & CEO, अभिजीत रॉय ने कहा कि एक वेयरहाउस में आगे लगने का 36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके लिए इंश्योरेंस प्रक्रिया अभी चल रही है। इसी एकमुश्त खर्च का असर मुनाफे पर दिखा है। इंश्योरेंस मिलने के बाद उस तिमाही में जोरदार मुनाफा बढ़ेगा। कंपनी के ऑपरेटिंग मुनाफा अच्छा रहा है।

इस बातचीत में अभिजीत रॉय ने आगे कहा कि वॉल्यूम ग्रोथ में आगे हर तिमाही में लगातार ग्रोथ दिखेगी। चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी के ऊपर रहनी संभव है। मॉनसून के बाद देश में पेंट डिमांड बढ़ती है। ऑटोमोटिव और डेकोरेटिव सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कच्चे माल के दाम घटने का खास असर नहीं होगा। कच्चे माल के दाम आगे भी कम रह सकते हैं। कच्चे माल के दामों का अंदाजा अभी नहीं लगा सकते।

उन्होंने आगे कहा पेंट इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा थोड़ी कम हुई है। नए खिलाड़ी के आने से सभी पुरानी कंपनियों का ग्रोथ रेट घटा है। लेकिन अब ग्रोथ रेट में गिरावट खत्म हो गई है। आगे पुरानी कंपनियों के ग्रोथ रेट में उछाल दिखेगा। FY26 में वैल्यू ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। FY26 में वॉल्यूम ग्रोथ डबल डिजिट के पास रहनी संभव है। आगे भी मुनाफे का रेश्यो 16-17 फीसदी पर बरकरार रहेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें