अच्छे रिटर्न के लिए इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाए दांव, खबरों के दम पर दिख सकता है एक्शन

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Oct 13, 2022 पर 10:04 AM
Adani Ports को पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन से ऑर्डर मिला है। ताजपुर में पोर्ट बनाने के लिए ऑर्डर मिला है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

    फोकस में SUVEN LIFE

    बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। 55 रुपये प्रति शेयर पर राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। 2 शेयरों पर एक राइट्स शेयर जारी करेगी।

    Veranda पर फोकस


    कंपनी ने JK Shah Education का अधिग्रहण किया है। सब्सिडियरी Veranda Solution के जरिए अधिग्रहण किया है। 338 करोड़ रुपये में डील हुई। 31 जनवरी 2023 तक डील पूरी होने की उम्मीद है।

    IndiGo पर फोकस

    कंपनी अपने बेड़े में 4 बोइंग 777 विमान जोड़ेगी। इंटरनेशनल ऑपरेशन मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    महंगाई आंकड़ों से पहले US मार्केट नर्वस, जारी रहेगा भारतीय बाजारों का शानदार प्रदर्शन: अनुज सिंघल

    Adani Wilmar का Q2 अपडेट

    Q2 में लो सिंगल डिजिट आय ग्रोथ संभव है। पाम तेल में दाम घटने से ग्राहकों को फायदा दिया है। फूड और FMCG में 40% ग्रोथ का अनुमान है। एडिबल ऑयल में ऊंची वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान जताया है।

    फोकस में NALCO/Vedanta/Hindalco

    एल्युमिनियम की कीमतों में 7% का उछाल देखने को मिला। रूस के एल्युमिनियम इंपोर्ट पर अमेरिका विचार करेगा । रूस के Rusal का ग्लोबल सप्लाई में 6% योगदान है।

    Vedanta पर फोकस

    जनरल रिजर्व को P&L अकाउंट में ट्रांसफर करने को मंजूरी मिला है। 12,857 करोड़ जनरल रिजर्व P&L अकाउंट में ट्रांसफर होगा । रकम का इस्तेमाल स्पेशल डिविडेंड के लिए संभव है।

    Panacea Bio पर फोकस

    Serum Institute ने कंपनी में 2.2% हिस्सेदारी बेची है। Panacea Bio में Serum Institute का हिस्सा 7.63% बचा है।

    Sterling & Wilson को ऑर्डर

    कंपनी को NTPC REL से 2,212 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। गुजरात के कच्छ में सोलर प्रोजेक्ट लिए ऑर्डर मिला है।

    फोकस में BHEL

    Coal India और NLC India Ltd के साथ करार किया है। कोल आधारित गैस प्लांट लगाने के लिए करार किया गया है।

    Adani Ports को ऑर्डर

    कंपनी को पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन से ऑर्डर मिला है। ताजपुर में पोर्ट बनाने के लिए ऑर्डर मिला है।

    फोकस में SAIL

    कंपनी के भद्रावती स्टील प्लांट की स्ट्रैटेजिक बिक्री रद्द की है। कम बोलियां मिलने से सरकार ने यह फैसला लिया है।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।