Get App

अच्छे रिटर्न के लिए इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाए दांव, खबरों के दम पर दिख सकता है एक्शन

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 10:04 AM
अच्छे रिटर्न के लिए इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाए दांव, खबरों के दम पर दिख सकता है एक्शन
Adani Ports को पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन से ऑर्डर मिला है। ताजपुर में पोर्ट बनाने के लिए ऑर्डर मिला है।

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में SUVEN LIFE

बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। 55 रुपये प्रति शेयर पर राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। 2 शेयरों पर एक राइट्स शेयर जारी करेगी।

Veranda पर फोकस

कंपनी ने JK Shah Education का अधिग्रहण किया है। सब्सिडियरी Veranda Solution के जरिए अधिग्रहण किया है। 338 करोड़ रुपये में डील हुई। 31 जनवरी 2023 तक डील पूरी होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें