भानु प्रताप शर्मा होंगे बैंक बोर्ड ब्यूरो के नए चेयरमैन

बैंक बोर्ड ब्यूरो के नए चेयरमैन भानु प्रताप शर्मा होंगे वो विनोद राय की जगह लेंगे।

अपडेटेड Apr 13, 2018 पर 9:22 AM

सरकारी बैंकों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बने बैंक बोर्ड ब्यूरो के नए चेयरमैन भानु प्रताप शर्मा होंगे वो विनोद राय की जगह लेंगे। भानु प्रताप शर्मा इस वक्त डीआरडीओ में रिक्रूटमेंट और असेसमेंट के चेयरमैन हैं और डीओपीटी और हेल्थ विभाग के सेक्रेटरी रह चुके हैं।

इसके अलावा 3 नए सदस्यों का एलान भी हुआ है। इनमें वेदिका भंडारकर, पी प्रदीप कुमार और प्रदीप पी शाह शामिल हैं। वेदिका भंडारकर पहले क्रेडिट सुइस इंडिया की वाइस चेयरमैन और एममडी रह चुकी हैं तो पी प्रदीप कुमार एसबीआई में साल 2013 से साल 2015 में एमडी रह चुके हैं। वहीं प्रदीप पी शाह, क्रिसिल के फाउंडर और एमडी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि बैंक बोर्ड ब्यूरो बैंकों में टॉप मैनेजमेंट की नियुक्ति और बैंकों के एनपीए पर सुझाव देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।