Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Bharti Airtel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 53700, 53800 और 53000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52600, 52500 और 52400 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 2:06 PM
Bharti Airtel पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 1680 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो भारती एयरटेल, रैमको सीमेंट्स, पेज इंडस्ट्रीज, वोडाफोन आइडिया, डिलीवरी, जुबिलेंट फूड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, कोलगेट और लॉरस लैब्स के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि सेल, ग्लेमार्क फार्मा, एनएमडीसी, आईआरएफसी, श्रीराम फाइनेंस, मैक्रोटेक डेवलपर्स, पूनावाला फाइनेंस, चोला इनवेस्ट और एंजेल वन के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53700, 53800 और 53000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52600, 52500 और 52400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 4 दिनों में 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 8 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Dixon Technologies Future : खरीदें - 17945 रुपये, टारगेट - 18650 रुपये, स्टॉपलॉस - 17600 रुपये

Ultratech Cement Bank Future : खरीदें - 12009 रुपये, टारगेट - 12450 रुपये, स्टॉपलॉस - 11750 रुपये

Bharti Airtel Future : खरीदें - 1662 रुपये, टारगेट - 1730 रुपये, स्टॉपलॉस - 1630 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Bharti Airtel पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1680 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 24.35 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 36 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।