एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 4 दिनों में 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 8 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

CRISIL पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 5733 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5900 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। India Glycols पर Emkay Global के कपिल शाह ने 1438 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1480 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 12:39 PM
HBL Power Systems पर LKP Securities के रूपक डे ने 687 रुपये के लेवल पर 790 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Emkay Global के कपिल शाह और LKP Securities के रूपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 12.1% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 2.2% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.22% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY CRISIL


ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 5733 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5900 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 5650 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY India Glycols

कपिल शाह ने इसमें 1438 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1480 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1420 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY HBL Power Systems

रूपक डे ने इस स्टॉक में 687 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 667 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 790 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY Bhansali Engineering

ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 149 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 160 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 146 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY BHEL

कपिल शाह ने इसमें 239 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 218 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 245 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेज गिरावट, कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY HEG

रूपक डे ने इस स्टॉक में 571 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 539 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 658 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tilaknagar Industries

कपिल शाह ने इसमें 411 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 480 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 404 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY IEX

रूपक डे ने इस स्टॉक में 189 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 184 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 216 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।