Get App

Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Bharti Airtel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 25600, 25700 और 25800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 25500, 25400 और 25300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 57500, 57600 और 57800 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 57200, 57000 और 56800 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 2:45 PM
Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Bharti Airtel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Bharti Airtel पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 2020 के स्ट्राइक वाली की जुलाई की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 69 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 193 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ में अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन, महानगर गैस, जियो फाइनेंशियल, सीमेंस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस,वोडाफोन आइडिया, आईजीएल और टॉरेंट फार्मा के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि फिनिक्स मिल्स, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, एलएंडटी फाइनेंस, बिड़लासॉफ्ट और प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। जबकि इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25600, 25700 और 25800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25500, 25400 और 25300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 57500, 57600 और 57800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 57200, 57000 और 56800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें