Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 118 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 356 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एचडीएफसी लाइफ, एलएंडटी टेक सर्विसेस, आईआरएफसी, मैक्स फाइनेंशियल, पेटीएम, हुडको, इंडियन बैंक, प्रेस्टीज एस्टेट्स, अदाणी ग्रीन के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि निफ्टी में एसबीआई लाइफ, बीईएल, श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23300, 23200 और 23100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49500, 49600 और 49800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49100 और 49000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Varun Beverages Future : खरीदें - 577 रुपये, टारगेट - 600/610 रुपये, स्टॉपलॉस - 558 रुपये
Indian Hotels Future : खरीदें - 813 रुपये, टारगेट - 850/865 रुपये, स्टॉपलॉस - 795 रुपये
Bharat Forge Future : बेचें - 1201 रुपये, टारगेट - 1150 रुपये, स्टॉपलॉस - 1225 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Bharti Airtel पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel की जनवरी की एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 36.00 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 60-70 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 21.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)