सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel One के ओशो क्रिशन, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और Kotak Securities के अमोल अठावले के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो क्रिशन के सुझाये स्टॉक्स ने 4.1% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.02% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 1.01% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY CDSL
ओशो क्रिशन ने इसमें 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1570 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला शेयरः BUY Uno Minda
आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 1115 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1200 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1065 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Star Health
अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 468 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 458 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Reliance
अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 1262 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Equitas SFB
अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 73.47 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 72.3 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 77 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।