टेलीकॉम स्टॉक का सस्ता ऑप्शन करायेगा जोरदार कमाई, जानें स्ट्राइक और टारगेट

निफ्टी में 17900, 18000 और 18100 के स्तर पर आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। जबकि 17900, 17800 और 17700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये। निफ्टी बैंक में 41000, 41200 और 41300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। वहीं 40500, 40700 और 40800 के स्तर पर बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 1:42 PM
Canara Bank पर NAV INVESTMENT के आशीष बहेती 290 रुपये के स्तर पर 282 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली की राय दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18000 के ऊपर नहीं टिक पाया। बाजार में आज फिर बैंक शेयरों ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 200 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। आज बैंक निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक बैंक (Kotak Mah Bank) ने दबाव बनाया है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक (Axis Bank) एसबीआई (SBI) के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। सिर्फ इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का स्टॉक दोपहर के दौरान हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज NAV INVESTMENT के आशीष बहेती जुड़े। उन्होंने शानदार कॉल्स बताये और इसके साथ ही एक शानदार सस्ता ऑप्शन भी बताया।

    निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17900, 18000 और 18100 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। इसके अलावा सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17900, 17800 और 17700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक में 41000, 41200 और 41300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी में 40500, 40700 और 40800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये।

    शेयर बाजार का कमाईवाला खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई


    NAV INVESTMENT के आशीष बहेती के शानदार कॉल्स

    Reliance Future : खरीदें - 2435 रुपये, स्टॉपलॉस - 2410 रुपये, लक्ष्य - 2490 रुपये

    Canara Bank Future : बेचें - 290 रुपये, स्टॉपलॉस - 295 रुपये, लक्ष्य - 282 रुपये

    LTI Mindtree Future : खरीदें - 4927 रुपये, स्टॉपलॉस - 4920 रुपये, लक्ष्य - 5100 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel

    आशीष बहेती ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन कॉल बताते हुए कहा कि उन्हें टेलीकॉम सेक्टर का दिग्गज स्टॉक भारती एयरटेल अच्छा लग रहा है। आशीष ने कहा कि इसमें कॉल खरीदने पर कुछ दिनों में अच्छी कमाई हो सकती है। कॉल की स्ट्राइक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी फरवरी के एक्सपायरी वाली 800 के स्ट्राइक वाली कॉल 15 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदें। इसमें पहला टारगेट 25 रुपये का दिखाई दे सकता है। जबकि दूसरा टारगेट 30 रुपये का देखने को मिल सकता है। इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।