Bharti Airtel Share: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो भारती एयरटेल के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। 19 नवंबर को भारती एयरटेल के शेयरों में 0.76 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1525.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 8.68 लाख करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1778.95 रुपये और 52-वीक लो 942 रुपये है।
