BHEL Share Price: सरकारी कंपनी को ₹900 करोड़ का ऑर्डर मिला, गुजरात में दो सिंक्रोनस कंडेंसर लगाएगी

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी BHEL को पावर ग्रिड से ₹900 करोड़ तक का बड़ा ऑर्डर मिला है। गुजरात में दो सिंक्रोनस कंडेंसर लगाने का काम 35 महीने में पूरा होगा। ऑर्डर की खबर के बीच शेयरों की चाल भी निवेशकों के लिए अहम है।

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BHEL का शेयर बुधवार को 2.14% उछलकर 432 रुपये पर बंद हुआ।

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पावर ग्रिड की प्रोजेक्ट SPV कंपनी की तरफ से दिया गया है। इसके तहत गुजरात के कल्याणपुर में दो सिंक्रोनस कंडेंसर लगाए जाएंगे।

35 महीने में पूरा करना है काम

BHEL के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की कीमत ₹600 करोड़ से ₹900 करोड़ के बीच है। कंपनी को अगले 35 महीनों में इसे पूरा करना होगा।


इस ऑर्डर में दो +300/-200 MVAR सिंक्रोनस कंडेंसर बनाने और लगाने का काम शामिल है। BHEL इनका डिजाइन तैयार करेगी। फिर इनकी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी। साइट पर इन्हें लगाने के साथ टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी।

ये उपकरण गुजरात के जाम खंभालिया रिन्यूएबल एनर्जी जोन में बनने वाले अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स से बिजली ट्रांसमिशन में मदद करेंगे।

BHEL के शेयरों का हाल

BHEL का शेयर बुधवार को 2.14% उछलकर 432 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.64% चढ़ा है। वहीं 1 साल में इसने 51% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। BHEL के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई ₹464 और लो ₹239.17 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1.50 लाख करोड़ है।

क्या करती है BHEL?

BHEL बिजली और इंजीनियरिंग सेक्टर की बड़ी सरकारी कंपनी है। यह पावर प्लांट में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती है। कंपनी थर्मल, हाइड्रो, गैस और न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए मशीनरी तैयार करती है। इसके अलावा ट्रांसमिशन सिस्टम, इंडस्ट्रियल मशीनरी और डिफेंस सेक्टर के लिए भी उपकरण बनाती है।

Q2 Results: ऑटो कंपोनेंट कंपनी का मुनाफा 43% बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान; रॉकेट बना स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।