BHEL Share Price: ₹207 करोड़ की राहत पर 3% चढ़े शेयर, अभी एक मामले पर चल रही सुनवाई

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी भेल को तीन जीएसटी डिमांड नोटिस मिले थे, जिसमें से दो रद्द हो चुके हैं और अब एक को लेकर भी कंपनी पॉजिटिव है। लेटेस्ट में कंपनी को ₹207 करोड़ के डिमांड नोटिस से राहत मिली है तो आज शेयर चमक उठे। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को जीएसटी मामले में बड़ी राहत मिली है तो शेयर ने आज इसका जश्न मनाया। तेलंगाना के कमर्शियल टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी से ₹207.26 करोड़ के जीएसटी डिमांड को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने 9 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। उसके बाद आज मार्केट खुलने पर शेयर चमक उठे और बीएसई पर 3.60% उछलकर ₹437.20 पर पहुंच गए। ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली के साथ फिलहाल यह 3.01% की बढ़त के साथ ₹434.70 पर है।

तीन साल के GST नोटिस में से दो रद्द

टैक्स अधिकारियों ने सितंबर 2025 में भेल को तीन वित्त वर्षों के लिए जीएसटी से जुड़े कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इनके जरिए पीएसयू से कुल ₹586.43 करोड़ की टैक्स डिमांड की गई थी। इसमें वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ₹184.55 करोड़, 2022-23 के लिए ₹207.26 करोड़ और 2023-24 के लिए ₹194.62 करोड़ की डिमांड थी। जनवरी 2026 में कंपनी ने जानकारी दी थी कि FY22 से जुड़े ₹183.77 करोड़ का जीएसटी डिमांड रद्द हो गया और अब FY23 का पूरा ₹207.26 करोड़ का डिमांड भी रद्द हो गया है। अब सिर्फ वित्त वर्ष 2023-24 का जीएसटी मामला बाकी है और ₹194.62 करोड़ के टैक्स डिमांड को लेकर सुनवाई चल रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस मामले का निपटारा भी पहले के मामलों की तरह हो सकता है।


कैसी है सेहत?

भेल के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.8% बढ़कर ₹9,300 करोड़ पर पहुंच गया तो शुद्ध मुनाफा दोगुने से अधिक उछलकर ₹368 करोड़ से ₹810 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए भी 77% बढ़कर ₹1,026 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 7.7% से 11% हो गया। सेगमेंट के आधार पर पावर डिवीजन का रेवेन्यू 16.95% बढ़कर ₹6,637.9 करोड़ और इंडस्ट्री सेगमेंट का रेवेन्यू 45% बढ़कर ₹2,662.5 करोड़ रहा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

भेल के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। 6 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह ₹239.25 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से भेल के शेयरों ने ताबड़तोड़ स्पीड से रिकवरी की और छह ही महीने में 93.77% उछलकर 14 अक्टूबर 2026 को ₹453.60 के भाव पर पहुंच गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Kalyan Jewellers Share Price: रिजल्ट के बाद शेयर जोश में, 12% चढ़कर पहुंचा नए हाई पर, निकालें मुनाफा या करें खरीदारी?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।