Kalyan Jewellers Share Price: रिजल्ट के बाद शेयर जोश में, 12% चढ़कर पहुंचा नए हाई पर, निकालें मुनाफा या करें खरीदारी?

Kalyan Jewellers Share Price: सितंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे के बाद कल्याण ज्वैलर्स के शेयर आज रॉकेट बन गए। रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के बुलिश रुझान ने इसे और सपोर्ट किया। चेक करें ज्वैलरी कंपनी के कारोबारी नतीजे की खास बातें और शेयर किस भाव तक चढ़ सकते हैं

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 10:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सितंबर 2026 तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) का कंसालिडेटेड लेवल पर रेवेन्यू 31.4% बढ़कर ₹10 हजार करोड़ के पार पहुंच गया।

Kalyan Jewellers Share Price: दिग्गज ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में आज ऐसा जोश दिखा कि यह 12% से अधिक उछलकर एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। रेवेन्यू की हेल्दी ग्रोथ और शुद्ध मुनाफे में तेज उछाल के बाद ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है, जिससे शेयरों को सपोर्ट मिला। फिलहाल बीएसई पर यह 10.48% की बढ़त के साथ ₹675.05 पर है। इंट्रा-डे में यह 12.77% चढ़कर ₹689.00 तक पहुंच गया था।

Kalyan Jewellers के लिए क्या टारगेट फिक्स किया है UBS ने?

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में कल्याण ज्वैलर्स का कंसालिडेटेड लेवल पर रेवेन्यू 31.4% बढ़कर ₹10 हजार करोड़ के पार पहुंच गया। वहीं जमीन की बिक्री से मिले ₹73 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन के दम पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 63.6% बढ़कर ₹427 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और ईबीआईटीडीए 29.7% बढ़कर ₹644.7 करोड़ हो गया लेकिन मार्जिन 6.33% से 6.25% पर आ गया।


कल्याण ज्वैलर्स के मैनेजमेंट का कहना है कि मौजूदा त्योहारी तिमाही की शुरुआत काफी मजबूत रही है। नवरात्रि और धनतेरस के दौरान ग्रोथ से कंपनी काफी उत्साहित है और आने वाले शादी-ब्याह के सीजन को लेकर भी काफी पॉजिटिव है।

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस का नतीजे को लेकर कहना है कि यह उसकी उम्मीद के मुताबिक ही रहा। ऐसे में यूबीएस ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹900 पर फिक्स किया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

कल्याण ज्वैलर्स ने 5 ही महीने में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया। 11 जून 2026 को बीएसई पर यह ₹327.15 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से पांच ही महीने में यह 110.61% चढ़कर आज 11 नवंबर 2026 को ₹689.00 पर पहुंच गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक आगे यह ₹900 तक चढ़ सकता है।

Antala Industries IPO Listing: ₹31680 का घाटा हर लॉट में, 6 दिनों में 12 गुना भरा था आईपीओ

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।