Dealing Rooms Check: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। निफ्टी करीब 130 प्वाइंट के दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। निफ्टी बैंक फ्लैट जबकि मिडकैप उछाल साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिली। IOC में 8% का उछाल नजर आया। BPCL और HPCL में भी 4% से ज्यादा की तेजी दिखी। बाजार में आज फिर सरकारी कंपनियों का जलवा रहा। निफ्टी PSE इंडेक्स 3.5 परसेंट ऊपर चढ़ा। LIC रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। मार्केट कैप साढ़े 6 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया। इधर COAL INDIA, SAIL, NALCO, BHEL, POWER GRID में 4-6 परसेंट की तेजी देखने को मिली। जियो फाइनेंशियल का शेयर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। शेयर 14 परसेंट ऊपर गया तो कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख 85 हजार करोड़ पहुंच गया। इस बीच आज बाजार में डीलर्स ने आईओसी और भेल के शेयर में दांव लगाया। दोनों शेयरों में आज डीलिंग रूम्स में बिकवाली करने की सलाह दी गई।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस तेल स्टॉक में दांव लगाया है। डीलर्स का इस स्टॉक पर मंदी का नजरिया है। डीलर्स ने इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य डीलर्स ने 165-168 रुपये तय किया है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में घरेलू फंड्स ने बिकवाली की है।
डीलर्स ने दूसरे स्टॉक के रूप में पीएसयू सेक्टर के शेयर पर ही दांव लगाया। यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने भेल के स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि FIIs ने शेयर में बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक 3-4% तक गिर सकता है। शेयर में डीलर्स की फरवरी फ्यूचर्स में बिकवाली करने की सलाह है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)