Get App

4% तक टूट सकता है ये सरकारी स्टॉक, डीलर्स ने शेयर में कराई बंपर बिकवाली

IOC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस तेल स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी। डीलर्स ने इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य डीलर्स ने 165-168 रुपये तय किया है

Yatin Motaअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 8:46 PM
4% तक टूट सकता है ये सरकारी स्टॉक, डीलर्स ने शेयर में कराई बंपर बिकवाली
BHEL के स्टॉक पर डीलर्स ने दूसरे स्टॉक के रूप में बिकवाली करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक 3-4% तक गिर सकता है

Dealing Rooms Check: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। निफ्टी करीब 130 प्वाइंट के दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। निफ्टी बैंक फ्लैट जबकि मिडकैप उछाल साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिली। IOC में 8% का उछाल नजर आया। BPCL और HPCL में भी 4% से ज्यादा की तेजी दिखी। बाजार में आज फिर सरकारी कंपनियों का जलवा रहा। निफ्टी PSE इंडेक्स 3.5 परसेंट ऊपर चढ़ा। LIC रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। मार्केट कैप साढ़े 6 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया। इधर COAL INDIA, SAIL, NALCO, BHEL, POWER GRID में 4-6 परसेंट की तेजी देखने को मिली। जियो फाइनेंशियल का शेयर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। शेयर 14 परसेंट ऊपर गया तो कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख 85 हजार करोड़ पहुंच गया। इस बीच आज बाजार में डीलर्स ने आईओसी और भेल के शेयर में दांव लगाया। दोनों शेयरों में आज डीलिंग रूम्स में बिकवाली करने की सलाह दी गई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस तेल स्टॉक में दांव लगाया है। डीलर्स का इस स्टॉक पर मंदी का नजरिया है। डीलर्स ने इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य डीलर्स ने 165-168 रुपये तय किया है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में घरेलू फंड्स ने बिकवाली की है।

Cipla का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें