BHEL Share Price: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आज मंगलवार को भी कंपनी के शेयर 2% से ऊपर कारोबार कर रहे है। शानदार तिमाही नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने इस PSU को न सिर्फ स्टॉक पर अपनी 'Overweight' रेटिंग बरकरार रखी है, बल्कि इसके टारगेट प्राइस में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि मौजूदा स्तर से शेयर में 17% तक की तेजी आ सकती है।
नतीजों के बाद शेयरों में दिखी जबरदस्त रैली
मार्च 2026 तिमाही के नतीजों के बाद BHEL के शेयरों ने बाजार में धूम मचा दी। BSE पर शेयर 6.97% की बढ़त के साथ ₹376.95 पर बंद हुआ। बीते दिन कारोबार के दौरान यह 13.20% उछलकर ₹398.95 के अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गया था। NSE पर भी शेयर 7.6% की मजबूती के साथ ₹379.20 पर बंद हुआ।
तिमाही और सालाना नतीजों का रिपोर्ट कार्ड
BHEL ने इस बार मुनाफे और आय के मोर्चे पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹1,290.47 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (₹504.45 करोड़) के मुकाबले 2.5 गुना से ज्यादा है। चौथी तिमाही में आय बढ़कर ₹12,553.50 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹9,142.64 करोड़ थी।
पावर सेगमेंट से रेवेन्यू ₹9,509.85 करोड़ रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले भारी बढ़ोतरी देखी गई। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹1,600.26 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल यह ₹533.90 करोड़ था।
Morgan Stanley का नया टारगेट
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने BHEL के कारोबारी भविष्य को लेकर काफी भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने BHEL के लिए ₹444 का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर रेवेन्यू एग्जीक्यूशन और पावर मार्जिन में स्थिरता कंपनी के लिए बड़े बूस्टर साबित होंगे। साथ ही भारत के कैपेक्स और पावर साइकिल में BHEL की मजबूत स्थिति इसे निवेश के लिए आकर्षक ऑप्शन बनाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।