बजट से पहले कमाई के शानदार मौके की है तलाश, सुशील केडिया के इन बिग एंड बोल्ड शेयरों से न चूके नजर

सुशील केडिया ने कहा कि अब एयरलाइन स्टॉक्स फिर से अच्छे लग रहे हैं। इंडिगो ने काफी करेक्शन दे दिया। हालांकि स्पाइजेट अभी काफी वोलेटाइल है

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 7:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुशील केडिया ने कहा कि शॉर्ट साइड में भी कुछ ट्रेड इस समय दिख रहे है। डॉ रेड्डीज ने कल सेल का सिगनल दे दिया

बाजार के टेक्निकल सेटअप और प्री-बजट स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक लंबी बातचीत की। इस बातचीत में सुशील केडिया ने कहा कि इस समय किसी प्री-बजट रैली का इंतजार न करके किसी प्री-बजट करेक्श का इंतजार ज्यादा बेहतर होगा। अगर बजट के पहले को करेक्शन मिलता है तो अच्छे शेयरों में खरीदारी करें। बजट के बाद बाजार का ट्रेंड बदल सकता है।

एयरलाइन स्टॉक्स में देखने को मिलेगा बिग मेगा मूव

सुशील केडिया ने कहा कि अब एयरलाइन स्टॉक्स फिर से अच्छे लग रहे हैं। इंडिगो ने काफी करेक्शन दे दिया। हालांकि स्पाइजेट अभी काफी वोलेटाइल है। अगर इसमें कोई करेक्शन आता तो इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए आगे इस स्टॉक में बिग मेगा मूव देखने को मिल सकता है। एयर लाइंस स्पेस में अगले 3-6 महीने में तेजी कायम रहने की उम्मीद है। केमिकल में भी टिके रहने की सलाह है। अब एचपीसीएल और बीपीसीएल के चार्ट जोर से ऊपर का उछाल लेने के लिए तैयार हो चुके हैं। एलएंडटी में भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। सीमेंट में तेजी का ट्रेंड कायम रह सकता है।


Gainers & Losers: फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में तेजी, इन शेयरों शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

सनफार्मा और डॉ रेड्डी बड़ी गिरावट के लिए तैयार

सुशील केडिया ने कहा कि शॉर्ट साइड में भी कुछ ट्रेड इस समय दिख रहे है। डॉ रेड्डीज ने कल सेल का सिगनल दे दिया। ये स्टॉक इस समय 6400 रुपए के आसपास दिख रहा है। इस में अब 5000 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। सनफार्मा में भी बड़ा करेक्शन बनना शुरू हो चुका है। ये स्टॉक भी 20-25 फीसदी तक टूट सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।