वीकली एक्सपायरी के दिन आज बाजार सपाट खुला है। रिटेल महंगाई आंकड़ों के पहले बाजार सतर्क नजर आया। प्लास्टिक की बोरी बनाने वाली कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के शेयरों की आज अच्छी लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर BSE पर 30.77 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 85 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। फिलहाल सेंसेक्स 243 नीचे, निफ्टी 68 अंक और बैंक निफ्टी 214 अंक गिरकर कारोबार करता नजर आ रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में चार दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले कौन से चार ट्रेड सुझाये हैं। चार का चौका में शुभम अग्रवाल द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, अमित सेठ द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक शिवांगी सरडा ने सुझाया और शर्मिला जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः M&M (एमएंडएम)
शुभम अग्रवाल ने M&M के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20 से 22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने एफ एंड ओ सेक्टर से GRASIM पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि GRASIM का स्टॉक फ्यूचर में 1667 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 1720 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1635 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः L&T (एलएंडटी )
शिवांगी सरडा ने कहा कि आज उन्हें L&T का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 2149 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 2110 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Grindwell Norton (ग्राइंडवेल नॉर्टन)
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Grindwell Norton का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Grindwell Norton के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1955 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आने वाले समय में तेजी नजर आयेगी। इस स्टॉक में 2350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )