Shares on Brokers Radar: आईटीसी, पेटीएम, डीएलएफ, प्रेस्टीज, फिनिक्स मिल्स हैं ब्रोकर्स के टॉप कॉल्स

ITC पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 360 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बजट के मद्देनजर सिगरेट कारबोर में जोखिम दिखाई दे रहा है। बजट के मद्देनजर इसकी डी-रेटिंग की आशंका है। कंपनी के FMCG कारोबार का ग्रोथ सामान्य हुआ है जबकि मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार जारी रहेगा

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
PAYTM पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग जाहिर की है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 695 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नायका के शेयरों में आज 1.42 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हो सकती है। कंपनी शेयर निवेशक साढ़े चार परसेंट डिस्काउंट के साथ 148 रुपये के भाव पर बेच रहे हैं। इसके साथ ही दिसंबर रिटेल महंगाई दर के आंकड़े भी आज आयेंगे। इस पर भी बाजार की नजरें रहेंगी। इसके साथ ही दिग्गज ब्रोकरेजेज ने आज अलग-अलग सेक्टर्स के शेयर पर अपना नजरिया जारी किया है। इसमें आईटीसी, पेटीएम, और रियल एस्टेट के शेयरों पर रेटिंग जाहिर की है। ब्रोकरेज हाउसेज ने रियल एस्टेट सेक्टर से आज अपने पोर्टफोलियो में DLF, Prestige, Phoenix Mills जैसे शेयर्स को शामिल किया है। इसमें आगे जानते हैं किस शेयर पर किस ब्रोकरेज ने क्या सलाह दी है।

    NOMURA ON ITC

    नोमुरा ने आईटीसी पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 360 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बजट के मद्देनजर सिगरेट कारबोर में जोखिम नजर आ रहा है। बजट के मद्देनजर डी-रेटिंग की आशंका है। कंपनी के FMCG कारोबार का ग्रोथ सामान्य हुआ है। इसके आगे भी मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार जारी रहेगा।

    Buzzing Stocks: इंफोसिस, हिदुस्तान यूनीलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर आज रहेगा फोकस


    MORGAN STANLEY ON PAYTM

    मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वल वेट रेटिंग जाहिर की है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 695 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23 के लिए UPI इंसेंटिव को मंजूरी मिली है। इस बार FY23 में UPI इन्सेंटिव पिछले साल से 73% ज्यादा मंजूर किया गया है। बैंकों के अलावा कंपनी इंसेंटिव से इसे बड़ा फायदा होगा। FY23 में इंसेंटिव का 5-7% हिस्सा मिलने की उम्मीद है। UPI इंसेंटिव से मुनाफे में 3-5% का योगदान संभव है।

    CLSA ON REAL ESTATE

    सीएलएसए ने रियल एस्टेट पर अपना नजरिया पेश करते हुए कहा है कि हाउसिंग ग्रोथ 10% तक संभव है। हम इस मध्यम से लंबी अवधि के लिए हाउसिंग सेक्टर पर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में उनकी टॉप पिक में DLF, Prestige, Phoenix Mills जैसे शेयर शामिल हैं। इसके साथ ही Embassy REIT भी हाउसिंग सेक्टर से टॉप पिक में शामिल हैं। इन्होंने Phoenix Mills के शेयर पर अपनी रेटिंग को आउटपरफॉर्म से अपग्रेड करके बाय रेटिंग दी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।