क्रेडिट पॉलिसी के दिन आज बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। लगातार दो दिनों की गिरावट के साथ आज निफ्टी 11,850 के नीचे फिसला गया। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, ऑटो और सीमेंट जैसे सेक्टर आ सबसे ज्यादा गिरे हैं। निफ्टी आज 178 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरकर 11,844 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 553.82 अंक यानी 1.38 फीसदी टूटकर 39,530 के स्तर पर बंद हुआ है।
