बाजार पर बात करे हुए 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन (Anu Jain President 360 One) ने कहा कि जनवरी से बाजार के लिए अच्छी खबरें नहीं आई हैं। जबकि इस तिमाही में बैंकिंग सेक्टर से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन बाजार के लिए बहुत अहम होने वाले हैं। अपनी संस्था के नाम 360 One के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आईआईएफएल वेल्थ (IIFL Wealth) की रीब्रांडिंग हुई है। अब हम 360 One के नाम से लोगों से जुड़ रहे हैं। हम निवेशकों के निवेश और अच्छा रिटर्न दिलाने के लिए 360 डिग्री फोकस रखते हैं। इसमें वन का मतलब हर एक क्लाइंट से है जिनके लिए हम 360 डिग्री फोकस रखते हैं। अनु जैन ने आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए ऐसा कहा।
अगले 15 दिन बाजार के लिए क्रूशियल
अनु जैन ने कहा कि अगले महीने 31 मार्च के बाद तिमाही रिजल्ट आने शुरू हो जायेंगे। हमारा मानना है कि रिजल्ट अच्छे रहेंगे। लेकिन 15 मार्च तक यदि मार्केट आज जो लेवल्स पर कारोबार कर रहे हैं। उससे 1 या 2 परसेंट ऊपर या नीचे रहते हैं तो ज्याद फर्क नहीं पड़ेगा। तब हम समझेंगे कि अब तक जो कुछ बाजार में हुआ है उसे बाजार ने पचा लिया है। हालांकि पॉलिटिकली कुछ ऊपर नीचे हुआ तो उस बारे में हम या कोई भी कुछ भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। इसलिए क्या इन्हीं लेवल्स पर बाजार टिकते हैं इस पर नजरें रहेंगी।
अनु जैन ने आगे कहा कि बाजार के लिए मॉनसून से जुड़ी खबरें भी बाजार के लिए अच्छी नहीं रहीं। अबकी बार मॉनसून के खराब रहने की खबरों से भी बाजार पर दबाव बढ़ता हुआ नजर आया है। अदाणी ग्रुप से जुड़ी खबरों पर उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा कि इस ग्रुप की उथल पुथल से भी बाजार में दिक्कतें आई। जबकि अदाणी मामले से बाजार के सेंटिमेंट पर असर पड़ा।
कौन से सेक्टर करेंगे अच्छा
किस सेक्टर में इस साल रौनक रहेगी इसके सवाल के जवाब में अनु जैन ने कहा कि इस साल बैंकों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में इस साल रौनक देखने को मिल सकती है। हमें लगता है कि आगे फिक्स्ड इनकम में अच्छे रिटर्न संभव हैं। अबकी बार हमारा इक्विटी और डेट में संतुलित निवेश पर फोकस रहेगा।
निवेशकों को ऐसे बाजार में कहां निवेश करना चाहिए इस पर अनु जैन ने कहा कि हम बैंकिंग में निवेश करते रहे हैं। इसके अलावा मिडकैप इंफ्रा में निवेश के मौके ढूंढ़ने चाहिए। हमें मिडकैप इंफ्रा के स्टॉक्स पसंद हैं। EV स्पेस के बारे में उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि फिलहाल EV स्पेस की तस्वीर अब तक साफ नहीं हुई है।
इस पर उन्होंने कहा हमें APL APOLLO, HDFC, HDFC BANK और NTPC के शेयर पसंद है। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर से हमें MARUTI और ASHOK LEYLAND के शेयर भी अच्छे लगते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )