बाजार पर बात करे हुए 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन (Anu Jain President 360 One) ने कहा कि जनवरी से बाजार के लिए अच्छी खबरें नहीं आई हैं। जबकि इस तिमाही में बैंकिंग सेक्टर से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन बाजार के लिए बहुत अहम होने वाले हैं। अपनी संस्था के नाम 360 One के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आईआईएफएल वेल्थ (IIFL Wealth) की रीब्रांडिंग हुई है। अब हम 360 One के नाम से लोगों से जुड़ रहे हैं। हम निवेशकों के निवेश और अच्छा रिटर्न दिलाने के लिए 360 डिग्री फोकस रखते हैं। इसमें वन का मतलब हर एक क्लाइंट से है जिनके लिए हम 360 डिग्री फोकस रखते हैं। अनु जैन ने आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए ऐसा कहा।
