Big Stock: इन बैंक शेयरों में आज दिखेगा एक्शन, चोला, श्रीराम फाइनेंस में भी रखें नजर

अनुज सिंघल ने कहा कि निजी बैंकों में सबसे सस्ता वैल्युएशन रहा। बैंक का MFI में बड़ा एक्सपोजर है। शेयर अपने शिखर से करीब 55% फिसला है। शेयर 200 मंथली मूविंग एवरेज के करीब है।

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 के नतीजे थोड़े निराश करने वाले लेकिन भाव में शामिल है

Big Stock: बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कोहराम जारी है। 6 सेशन में दोनों करीब 10- 10% टूटे है। स्मॉलकैप इंडेक्स ऊंचाई से 20 परसेंट फिसला है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में बंधन बैंक (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि बंधन बैंक वायदा बैन से बाहर आया। लिक्विडिटी बढ़ाने के RBI के कदमों का सबसे ज्यादा फायदा रहा। शेयर 741.80 के सर्वोच्च शिखर से करीब 80% फिसल चुका है । अनुज सिंघल ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर सभी मूविंग एवरेज के नीचे कामकाज कर रहा है।


फोकस में इंडसइंड बैंक (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि निजी बैंकों में सबसे सस्ता वैल्युएशन रहा। बैंक का MFI में बड़ा एक्सपोजर है। शेयर अपने शिखर से करीब 55% फिसला है। शेयर 200 मंथली मूविंग एवरेज के करीब है। इस कारण इस स्टॉक में अनुज सिंघल बुलिश नजरआ रहे है।

फोकस में चोला, श्रीराम फाइनेंस (GREEN)

RBI के कदमों से दोनों कंपनियों को फायदा संभव है। नकदी बढ़ने से NBFCs शेयरों को फायदा होगा। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर दोनों शेयर कहीं ज्यादा मजबूत रहा। बैंकिंग शेयरों के मुकाबले दोनों में गिरावट कम रही है।

फोकस में फेडरल बैंक (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 के नतीजे थोड़े निराश करने वाले लेकिन भाव में शामिल है। अगर कॉन्फ्रेंस कॉल पॉजिटिव रही तो शॉर्ट कवरिंग भी संभव है। शेयर 200 DMA के अहम सपोर्ट पर है। कल 200 DMA के अहम सपोर्ट पर खरीदारी दिखी है।

Market Strategy: आज भी एक बार के लिए गैपअप में बिकवाली संभव, अनुज सिंघल से जानें क्या बदलेगा बाजार का बड़ा ट्रेंड?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।