Market Strategy: आज भी एक बार के लिए गैपअप में बिकवाली संभव, अनुज सिंघल से जानें क्या बदलेगा बाजार का बड़ा ट्रेंड?

Market Strategy: मिड और स्मॉलकैप पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी करेक्शन आ चुकी है। यहां से स्टॉक स्पेसिफिक हो जाएं। काफी शेयर हैं जहां अभी भी वैल्युएशन बहुत महंगे हैं। लेकिन रेट कट होता है तो मिडकैप और स्मॉलकैप के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पर 10 DEMA 23,180 पर और 20 DEMA 23,400 पर है।

Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा RBI ने बड़ा एक्शन लिया, क्या सरकार भी जागेगी? RBI ने नकदी की चिंताओं को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए। अब सरकार को भी बजट में फिस्कल एक्शन लेकर RBI का साथ देना होगा। अगर सरकार बजट में बड़े पैमाने कैपेक्स करती है तो ये डबल इंजन का काम कर सकता है। हालांकि बड़ा सवाल: बाजार आखिर गिरा क्यों था?उसका आसान जवाब था कमजोर नतीजे। अगर RBI और सरकार मिलकर कदम उठाएंगे तो समस्या सुलझ सकती है। और कुछ नहीं तो एक बार 10 और 20 DEMA फिर टेस्ट हो सकते हैं।

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पर 10 DEMA 23,180 पर और 20 DEMA 23,400 पर है। बैंक निफ्टी आज 800-1200 अंकों की रैली हो सकती है। कल ही बैंक निफ्टी ने कवरिंग के संकेत दिए थे। कल कई बैंकों ने आखिरी घंटे में बड़ी रैली दिखाई थी। आज सबसे पिटे हुए बैंक फोकस में होंगे । इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक, RBL, AU बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक को रडार पर रखें।

अमेरिका में ऐतिहासिक दिन


अनुज सिंघल ने कहा कि कल अमेरिका में एक ऐतिहासिक सत्र था। कल पहली बार Nvidia ने 200 DMA का स्तर तोड़ा। कल Nvidia में एक दिन में `51 लाख करोड़ का मार्केट कैप साफ हुआ। 51 लाख करोड़ का भारत में मतलब है रिलायंस इंडस्ट्रीज का तीन गुना। उसके बावजूद अमेरिकी बाजार फ्यूचर्स जितने नहीं गिरे। ऐसे में तकनीकी तौर पर आज भारतीय बाजार के लिए घरेलू और ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं।

क्या बदलेगा बाजार का बड़ा ट्रेंड?

अनुज सिंघल का कहना है कि अंतत: जो बाजार फैसला करता है वही सबसे ऊपर है। पिछले तीन दिनों से FIIs ने अपने शॉर्ट कवर करने शुरू किए हैं। तीन दिनों में FIIs के नेट शॉर्ट 79,128 कॉन्ट्रैक्ट कम हुए हैं। अगर आज गैप-अप टिका तो और शॉर्ट कवरिंग संभव है। शॉर्ट कवरिंग निफ्टी को एक बार 23,500 तक भी ले जा सकती है। लेकिन बाजार की तेजी टिकने के लिए कैश में खरीदारी जरूरी है। कैश में खरीदारी तभी आएगी अगर बजट में भी बूस्टर मिले। अगर बजट में बाजार को पसंद आने वाले कदम उठाए गए तो करेक्शन खत्म होगी।

मिड और स्मॉलकैप: क्या हो रणनीति?

मिड और स्मॉलकैप पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी करेक्शन आ चुकी है। यहां से स्टॉक स्पेसिफिक हो जाएं। काफी शेयर हैं जहां अभी भी वैल्युएशन बहुत महंगे हैं। लेकिन रेट कट होता है तो मिडकैप और स्मॉलकैप के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। कुछ अच्छे शेयर भी 30-40% गिरे हैं। यहां से लेकर मार्च तक अच्छे शेयर लेने का अच्छा मौका होगा।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,000-23,050 (ऑप्शन डाटा, कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,150-23,200 (10 DEMA)पर है। वहीं अकेला सपोर्ट 22,700-22,800 (ऑप्शन डाटा) पर है। ध्यान रखिए अभी तक बाजार में बड़ा ट्रेंड खराब है। आज भी एक बार के लिए गैपअप में शायद बिकवाली आए। लेकिन अभी रिस्क-रिवॉर्ड लॉन्ग के पक्ष में है। 22,700 के SL के साथ, 23,500 का एक सौदा बनता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

रिटेल के लिए निफ्टी बैंक अभी भी ट्रेड करने लायक नहीं है। आज एक बार के लिए बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। आज बैंक निफ्टी में 800-1200 अंकों की तेजी संभव है। लेकिन काफी कुछ शायद गैपअप में ही पूरा हो जाए। गैपअप के बाद एक गिरावट का इंतजार करें। जहां भी इंट्राडे बिकवाली खत्म हो वहां लॉन्ग सौदा बना सकते हैं। जहां भी लॉन्ग सौदा बनाएं, वहां दिन के निचले स्तर का SL रखें।

Nifty Strategy for Today: 23045 के ऊपर हल्की शॉर्ट कवरिंग संभव,जानिए बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल होंगे अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।