Big Stock Today: आईटी शेयरों में आज दिखेगा एक्शन, डिक्सन, संवर्धन पर करें फोकस

नोमुरा की EMS कंपनियों पर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है। डिक्सन टेक पर खरीदारी की राय दी और टार्गेट 15567 रुपये दिया है। नोमुरा ने केयंस टेक पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 5969 का टारगेट दिया है। टेक में तेजी से नए ग्लोबल लीडर बनेंगे

अपडेटेड Sep 12, 2024 पर 9:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल बिग स्टॉक के तौर पर आईटी शेयरों में बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि IT शेयर आज तेजी के लीडर बन सकते हैं।

Big Stock Today: निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार में दबाव दिखा और सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा आज का बड़ा फैक्टर निफ्टी बैंक होगा। निफ्टी बैंक में 500 से 1000 अंकों की रैली बाकी है। कल निफ्टी बैंक ने अहम स्तर को बचाया। अगर 51,500 के ऊपर निकले तो 52,000 की चाल संभव है। अगले हफ्ते तक निफ्टी नया शिखर भी बना सकता है। फेड की बैठक से पहले निफ्टी में नया शिखर संभव है। आज का गैपअप फेल हुआ तो ये रणनीति काम नहीं करेगी। वहीं बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

IT शेयरों पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल बिग स्टॉक के तौर पर आईटी शेयरों में बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि IT शेयर आज तेजी के लीडर बन सकते हैं। नैस्डैक में बड़ी तेजी का असर दिखेगा। इंफोसिस, TCS, HCL टेक, कोफोर्ज, परसिस्टेंट पर नजर है। IT शेयरों में गिरावट में भी लॉन्ग कैरी करने की राय दी थी।


डिक्सन, संवर्धन पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि नोमुरा की EMS कंपनियों पर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है। डिक्सन टेक पर खरीदारी की राय दी और टार्गेट 15567 रुपये दिया है। नोमुरा ने केयंस टेक पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 5969 का टारगेट दिया है। टेक में तेजी से नए ग्लोबल लीडर बनेंगे। घरेलू और एक्सपोर्ट बाजार में ग्रोथ के शानदार मौके है। भारतीय EMS कंपनियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़े मौके है। ग्लोबल बाजारों में भी एक्सपोर्ट के अच्छे मौके है। भारत की EMS इंडस्ट्री की मार्केट की वैल्यू 2023 में $25bn है। FY30F तक 30% CAGR के साथ EMS इंडस्ट्री की वैल्यू $135bn संभव है। EMS थीम का फायदा संवर्धवन मदरसन को भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।