कल यानी 19 अगस्त के कारोबार में बाजार कंसोलिडेशन के मूड़ में कारोबार करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ने ही फ्लैट क्लोजिंग की। इस बीच ग्लोबल बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। एशिया में करीब 2 फीसदी की तेजी हैं। ऐसे में अनुज सिंघल का मानना है कि बड़ा गैपअप नहीं हो तो खुलते ही निफ्टी में खरीदारी की जा सकती है। खरीदारी और पोजीशन जोड़ने का जोन 24,450-24,550 पर है। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
अनुज सिंघल ने कहा कि पॉलीकैब पर UBS की बुलिश राय है और ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को 8550 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि लंबे समय के इलेक्ट्रिफिकेशन ग्रोथ का फायदा मिलेगा। ग्रोथ पर फोकस करने वाला बिजनेस मॉडल है। दूसरी प्रतियोगी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा निवेश है। रेवेन्यू शेयर में बढ़ोतरी की काफी गुंजाइश है। अनुमान से बेहतर घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ शॉर्ट टर्म ट्रिगर है। घरेलू मार्केट शेयर में बढ़ोतरी और एक्सपोर्ट में उछाल भी ट्रिगर है। लिहाजा इस स्टॉक में खरीदारी का मन बनाना चाहिए।
अनुज सिंघल जोमैटो के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जोमैटो में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। दरअसल जोमैटो में आज ब्लॉक डील के जरिए 1.54% हिस्सा Antfin Singapore बेच सकता है। फ्लोर प्राइस करीब 251 रुपए प्रति शेयर है। 3420 करोड़ रुपए के सौदे होने की उम्मीद है। मौजूदा भाव से 4% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है। बता दें कि Antfin Singapore की जून तक 4.24% हिस्सेदारी थी।
अनुज का कहना है कि क्रूड की नरमी से OMCs को फायदा मिल सकता है। उनका कहना है कि सभी OMCs में रौनक है, लेकिन BPCL सबसे बेहतर नजर आ रहा है। कंपनी की रिफानिंग और मार्केटिंग मार्जिन सामान्य स्तरों पर लौट रहा है।
मॉर्गन स्टैनली की शेयर पर तेजी की राय़ दी है। ब्रोकरेज इस स्टॉक पर ओवरवेट है और उसने इसके लिए 1705 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के साथ -साथ अनुज भी इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे है। बिग स्टॉक के रुप में उन्होंने एचसीएल टेक का भी चुनाव किया है। बता दें कि कंपनी ने शिव वालिया को नया CFO नियुक्त किया है। शिव वालिया कंपनी के साथ 1998 से हैं। शिव वालिया के पास तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी में अमूमन सीनियर मैनेजमेंट में कम बदलाव होते हैं। प्रतीक अग्रवाल के CFO पद से इस्तीफे ने चौंकाया है। कंपनी के भीतर से नया CFO बनने से ट्रांजिशन में दिक्कत नहीं है। भीतर से नया CFO बनने से निवेशकों को चिंता नहीं करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।