Big stocks : आज इन शेयरों पर रहे नजर, इनमें देखने को मिल सकता है जोरदार एक्शन

Big Stocks: अनुज सिंघल का कहना है कि HDFC बैंक आज बाजार की गिरावट को शायद लीड कर सकता है। FIIs की लगातार बिकवाली निगेटिव है। पिछले 1 साल में FIIs हिस्सेदारी 49% से 47% हो गई है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
Stock picks : हैवेल्स का शेयर डेली चार्ट पर काफी कमजोर लग रहा है। कल बाजार की जोरदार तेजी में भी ये शेयर गिरा था। शेयर 10 DEMA और 20 DEMA के नीचे फिसल गया है

Big stocks : ट्रंप के बयान और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार का मूड आज फिर खराब हो गया है। फिलहाल सेंसेक्स 1568 अंक यानी 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ 71,565 के आसपास और निफ्टी 480.50 अंक यानी 2.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,197.05 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में सन फार्मा,इंटरग्लोब एविएशन,श्रीराम फाइनेंस,एशियन पेंट्स और इटरनल शामिल हैं। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं,जिनमें ऑटो,फार्मा,PSU बैंक,प्राइवेट बैंक,मेटल और मीडिया 2-3% नीचे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों ही 2% से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आज किन शेयरों पर हमारा फोकस होना चाहिए। आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।

HDFC बैंक

अनुज सिंघल का कहना है कि HDFC बैंक आज बाजार की गिरावट को शायद लीड कर सकता है। FIIs की लगातार बिकवाली निगेटिव है। पिछले 1 साल में FIIs हिस्सेदारी 49% से 47% हो गई है। पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद से शेयर 12% टूटा है। ट्रंप के बयान से बाजार का सेंटिमेंट खराब हुआ है।


फोकस में इंडिगो

इंडिगो में कल की तेजी आज पूरी रिवर्स हो सकती है। पश्चिम एशिया युद्ध खत्म होने के संकेत नहीं है। क्रूड में फिर उबाल देखने को मिल रहा है। हालांकि नई बुकिंग पर आज से फ्यूल चार्ज लागू है। कल ही घरेलू ATF में 25% और अंतरराष्ट्रीय में 107% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इंडिगो के मार्जिन पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।

फोकस में ऑयल इंडिया

क्रूड में तेजी ऑयल इंडिया के लिए पॉजिटिव है। ब्रेंट करीब 5 फीसदी उछलकर 106 डॉलर के पार दिख रहा है।

फोकस में OMCs

OMCs शेयर इस समय खराब स्थिति में है। क्रूड में तेजी से OMCs की चिंताएं बढ़ीं हैं। ट्रंप के बयान के बाद क्रूड में फिर उबाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट करीब 5% उछलकर 106 डॉलर के पार चला गया है। अभी पेट्रोल और डीजल पर कंपनियों की अंडर रिकवरी है। पेट्रोल पर 24 रुपए तो डीजल पर 104 रुपए की अंडर रिकवरी है। अभी हर सिलेंडर पर कंपनियों को 380 रुपए का नुकसान हो रहा है।

Trading Plan: मोमेंटम इंडिकेटर्स अभी भी दे रहे मंदी के संकेत, निफ्टी और बैंक निफ्टी में रिकवरी जारी रहनी मुश्किल

हैवेल्स

हैवेल्स का शेयर डेली चार्ट पर काफी कमजोर लग रहा है। कल बाजार की जोरदार तेजी में भी ये शेयर गिरा था। शेयर 10 DEMA और 20 DEMA के नीचे फिसल गया है। 3 दिनों से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसका भाव एक साल के निचले स्तर पर है। तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप या लॉन्ग कटे हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

यह शेयर भी डेली चार्ट पर कमजोर दिख रहा है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर कन्फर्म हुआ है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। वीकली बेसिस पर शेयर में लॉन्ग कटे हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।