Big stocks : ट्रंप के बयान और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार का मूड आज फिर खराब हो गया है। फिलहाल सेंसेक्स 1568 अंक यानी 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ 71,565 के आसपास और निफ्टी 480.50 अंक यानी 2.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,197.05 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में सन फार्मा,इंटरग्लोब एविएशन,श्रीराम फाइनेंस,एशियन पेंट्स और इटरनल शामिल हैं। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं,जिनमें ऑटो,फार्मा,PSU बैंक,प्राइवेट बैंक,मेटल और मीडिया 2-3% नीचे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों ही 2% से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आज किन शेयरों पर हमारा फोकस होना चाहिए। आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।
