Get App

Big stocks:अनुज सिंघल के सुझाए इन शेयरों पर बनी रहे नजर, चमक सकती है किस्मत

अदाणी पोर्ट पर मॉर्गन स्टैनली और जैफरीज की बुलिश राय है। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए 1517 रुपए का टारगेट दिया है। परसिस्टेंट सिस्टम्स में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। इसमें पिछले 4 दिनों से अच्छा मोमेंटम दिखा है। शेयर 200 DMA पार करने में कामयाब रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2024 पर 12:03 PM
Big stocks:अनुज सिंघल के सुझाए इन शेयरों पर बनी रहे नजर, चमक सकती है किस्मत
अशोक लीलैंड के शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है

बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। बाजार की शुरुआत आज अच्छी तेजी के साथ हुई थी लेकिन अब ये लाल निशान में फिसल गया है। फिलहाल निफ्टी 51.25 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 22,149.30 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 157.86 अंक यानी 0.22 फीसदी की तेजी लेकर 72,835.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज अपने बिग स्टॉक्स और स्पॉटलाइट स्टॉक बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने अदाणी पोर्ट, भारती एयरटेल, PFC, परसिस्टेंट सिस्टम्स और अशोक लीलैंड पर फोकस बनाए रखने की सलाह दी है।

अदाणी पोर्ट पर मॉर्गन स्टैनली और जैफरीज की बुलिश राय है। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए 1517 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, जेफरीज ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए 1640 रुपए का लक्ष्य दिया है। वित्त वर्ष 2029 के लिए पोर्ट और लॉजिस्टिक्स दोनों की टारगेट ग्रोथ उम्मीद से बेहतर है। वित्त वर्ष 2029 तक कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ 1,000 mt का टारगेट है। पोर्ट रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ दोगुनी होने की उम्मीद है। सभी बड़े पोर्ट से 20 फीसदी से ज्यादा RoCE का टारगेट है। लॉजिस्टिक्स कारोबार में बड़ी संभावनाएं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें