Big Stocks: बाजार में आज कौन से स्टॉक करेंगे धमाल और किनमें होगी गिरावट, डालें यहां एक नजर

अनुज सिंघल ने कहा कि ब्रोकरेज फर्म HSBC की UPL पर खरीदारी की राय दी और स्टॉक के लिए टार्गेट `680 रुपये सेट किया है। एचएसबीसी भी कहना है कि राइट्स इश्यू और एडवांटा में PE निवेश पॉजिटिव है। दोनों एक्शन से कंपनी का कर्ज घटेगा

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 10:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि एडवांटा में 12.5% हिस्सा अल्फा वेव ग्लोबल खरीदेगी । अल्फा वेव एडवांटा एंटरप्राइजेज में $350 Mn निवेश करेगी

Big Stocks: अदाणी ग्रुप में गिरावट से बाजार का सेटिमेंट और बिगड़ा है। सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है वहीं निफ्टी 23300 के करीब ट्रेड कर रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे जो गिरते बाजार में भी आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।

आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे

फोकस में इंडियन होटल्स (GREEN)


अनुज सिंघल ने कहा कि स्टॉक पर जेफरीज भी बुलिश है और ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की राय दी। मैनेजमेंट ने FY30 तक मजबूत ग्रोथ का लक्ष्य रखा। पिछले गाइडेंस की डिलिवरी से नए टार्गेट हासिल होने का भरोसा बढ़ा है। FY30 हर हफ्ते औसतन एक होटल खोलने का टार्गेट है।

UPL की बड़ी डील (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि एडवांटा में 12.5% हिस्सा अल्फा वेव ग्लोबल खरीदेगी । अल्फा वेव एडवांटा एंटरप्राइजेज में $350 Mn निवेश करेगी । एडवांटा एंटरप्राइजेज , UPL की US सब्सिडियरी है और हिस्सा खरीदारी की खबर स्टॉक के लिए पॉजिटिव है। UPL राइट्स इश्यू के जरिए `3,377 करोड़ रुपये जुटाएगी। 360/Sh के भाव पर राइट्स शेयर जारी करेगी। 8 शेयरों पर 1 शेयर का राइट्स मिलेगा।

अनुज सिंघल ने कहा कि ब्रोकरेज फर्म HSBC की UPL पर खरीदारी की राय दी और स्टॉक के लिए टार्गेट `680 रुपये सेट किया है। एचएसबीसी भी कहना है कि राइट्स इश्यू और एडवांटा में PE निवेश पॉजिटिव है। दोनों एक्शन से कंपनी का कर्ज घटेगा। एडवांटा में PE निवेश से वैल्युएशन भी बेहतर होगा।

फोकस में इंडस टावर (GREEN)

टेलीकॉम कंपनियों के लिए SC से राहत की खबर मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली HC के फैसले को कायम रखा। दिल्ली HC ने टावर पार्ट्स, शेल्टर्स पर इनपुट टैक्स क्रेडिट ले सकते हैं। इंडस टावर की देनदारी 3704 करोड़ रुपये घटेगी

फोकस में डॉक्टर रेड्डीज (RED)

अनुज सिंघल इस स्टॉक पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि हैदराबाद API यूनिट को US FDA से 7 आपत्तियां मिली है। 13 से 19 नवंबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी। कंपनी तय समय के भीतर जरूरी कदम उठा रही है।

Share Market U Turn: रैली टिकेगी या टूटेगी, अनुज सिंघल ने जानें कब बदलेगा बाजार का टेक्सचर?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।