Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Biocon का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21900, 22000 और 22100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48000, 48200 और 48500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47500, 47400 और 47000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 2:22 PM
Biocon पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls: आज सेंसेक्स में एचयूएल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो अमारा राजा बैटरी, एबी फैशन एंड रिटेल, एंड्यूरांस, करूर वैश्य बैंक, एक्साइड और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि ईआईएल, एनबीसीसी, एडेलवीज फाइनेंशियल, अदाणी पावर, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, गुजरात पिपावाव लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21900, 22000 और 22100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48000, 48200 और 48500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47500, 47400 और 47000 के स्तर पर नजर आये।


    चार साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद आज उबरने की कोशिश में बाजार, एक्सपर्ट्स ने ऐसे में इन स्टॉक्स में लगाई बाजी

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    United Spirits Future : खरीदें - 1280 रुपये, टारगेट - 1340/1350 रुपये, स्टॉपलॉस - 1250 रुपये

    Aurobindo Pharma Future : खरीदें - 1260 रुपये, टारगेट - 1310/1330 रुपये, स्टॉपलॉस - 1240 रुपये

    M&M Future : खरीदें - 2721 रुपये, टारगेट - 2800/2830 रुपये, स्टॉपलॉस - 2685 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Biocon

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Biocon पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Biocon की जून की एक्सपायरी वाली 300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 20/22 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।