Top F&O Calls: आज सेंसेक्स में एचयूएल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो अमारा राजा बैटरी, एबी फैशन एंड रिटेल, एंड्यूरांस, करूर वैश्य बैंक, एक्साइड और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि ईआईएल, एनबीसीसी, एडेलवीज फाइनेंशियल, अदाणी पावर, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, गुजरात पिपावाव लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
