Birlasoft का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, MOFSL के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19400, 19500 और 19600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44700, 44800 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44700, 44600 और 44500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 1:27 PM
Birlasoft पर MOFSL की शिवांगी सरडा ने 770 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में फिलहाल बेहद सीमित दायरे का कारोबार होता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 80 और निफ्टी बैंक में 300 अंकों का दायरा नजर आया। दिग्गजों के मुकाबले आज मिडकैप शेयर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। सेनको गोल्ड की अच्छी लिस्टिंग देखने को मिली। ये शेयर आज 36% प्रीमियम पर 431 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 317 रुपए था। इस बीच आज MOFSL की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19400, 19500 और 19600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44700, 44800 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44700, 44600 और 44500 के स्तर पर नजर आये।


    निफ्टी में करें खरीदारी

    मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने कहा कि निफ्टी में 19468 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 19650 के लक्ष्य के लिए 19350 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन को होल्ड करना चाहिए।

    सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 13% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज तीनों ने कमाई के लिए इन 6 स्टॉक्स पर लगाया दांव

    MOFSL की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    ICICI Bank Future : खरीदें - 961 रुपये, टारगेट - 890 रुपये, स्टॉपलॉस - 840 रुपये

    Godrej Properties Future : खरीदें - 1658 रुपये, टारगेट - 1720 रुपये, स्टॉपलॉस - 1620 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Birlasoft

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए MOFSL की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Birlasoft पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Birlasoft की जुलाई की एक्सपायरी वाली 370 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 12.05 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 16/18 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।